भक्त चढ़ाएगा भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोना, कीमत करीब 140 करोड़ रुपये

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के एक भक्त ने अपनी कंपनी की सफलता के उपलक्ष्य में 121 किलो सोना चढ़ाने का फैसला किया है। इस सोने की अनुमानित कीमत करीब 140 करोड़ रुपये बताई जा रही है। भक्त ने अपनी पहचान गुप्त रखने की इच्छा जताई है। नायडू ने यह जानकारी मंगलागिरी में आयोजित गरीबी उन्मूलन (P4) कार्यक्रम के दौरान दी।

व्यवसायिक सफलता के बाद लिया निर्णय

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह भक्त लंबे समय से एक कंपनी शुरू करने का सपना देख रहा था। उसका मानना है कि भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से उसका सपना साकार हुआ और व्यवसाय ने बड़ी सफलता हासिल की। अपनी इस उपलब्धि के प्रति कृतज्ञता जताते हुए उसने सोना मंदिर में अर्पित करने का निर्णय लिया। बताया गया कि कंपनी के 60% शेयर बेचकर उसने करीब 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर कमाए।

क्यों चुना 121 किलो सोना?

नायडू ने कहा कि वेंकटेश्वर स्वामी की प्रतिमा को रोजाना लगभग 120 किलो सोने के आभूषणों से सजाया जाता है। जब भक्त को यह जानकारी मिली, तो उसने सोचा कि वह 121 किलो सोना चढ़ाकर भगवान के प्रति अपना आभार प्रकट करेगा।

तिरुपति मंदिर की महिमा

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर विश्व के सबसे धनी और प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु के वेंकटेश्वर स्वरूप को समर्पित है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर में भक्तों की ओर से सोना, चांदी और नकदी के रूप में अरबों रुपये का चढ़ावा आता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में