By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Development Projects : सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मध्य प्रदेश

Development Projects : सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Abhishek Singh
Last updated: May 31, 2026 7:14 pm
By Abhishek Singh
Share
6 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Development Projects : आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल, 4- सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण

Development Projects : मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले, खासकर उसके शुजालपुर की सूरत ही बदल जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 मई को इस जिले के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने यहां 388 करोड़ लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल और 4 सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं। इस मौके पर सीएम यादव ने कांग्रेस और कांग्रेसियों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं था, लेकिन जब से उनकी सरकार आई है, तब से विकास की बयार बह रही है।

Contents
Development Projects : आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल, 4- सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पणDevelopment Projects : कांग्रेस को लापरवाह नेता मुबारकDevelopment Projects : माफी मांगे कांग्रेसDevelopment Projects : सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार

Development Projects : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शाजापुर जिला विचारधारा की दृष्टि से सभी को अपनी ओर खींचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम काल चल रहा है। उनकी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश के विकास ने नई ऊंचाइयों को छूआ है। हमारी सरकार भी उनके साथ कदम से कदम लगाकर विकास को गति दे रही है। हमारी सरकार विकास के मामले में नए-नए कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के शासनकाल में देश और प्रदेश परेशान थे। संभावनाओं के इस प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक विकास के नाम पर कुछ नहीं था। नल-बिजली-पानी-सड़क का कुछ पता नहीं था। कांग्रेस अपने कर्मों का फल भोग रही है। इसलिए धीरे-धीरे करके उसका पूरे देश से सूपड़ा साफ हो रहा है।

Development Projects : कांग्रेस को लापरवाह नेता मुबारक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब देश पर संकट आता है, तो नेता प्रतिपक्ष भाग जाते हैं। जब प्रदेश में विकास कार्य हो तो कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हाय रे-हाय रे करता फिरता है। आजादी के बाद से कांग्रेस का ऐसा अध्यक्ष नहीं देखा, जिसका लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार ही भाग जाए। जो 40 हजार वोट से चुनाव हारा, वो कांग्रेस का अध्यक्ष है। कांग्रेस को इस तरह के अध्यक्ष मुबारक। ऐसे लोग सरकार बनाने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बलबूते पर केंद्र की सरकार बनाई। उनके मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अगर कोई है तो भारतीय जनता पार्टी है। यह हमारे लिए गर्व करने वाली बात है।

Development Projects

Development Projects : माफी मांगे कांग्रेस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1956 में मध्यप्रदेश बना। उसके बाद कांग्रेस ने 55 साल में केवल 5 मेडिकल कॉलेज दिए। जबकि, हमारी सरकार ने 2 साल में 7 मेडिकल कॉलेज दिए हैं। 1956 से वर्ष 2002-03 तक सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर में था। किसान मेहनत तो करना जानता था, लेकिन पानी-बिजली-सड़क न होने से परेशान रहता था। उसका परिणाम ये रहा कि वर्ष 2003 तक गेहूं के दाम नहीं बढ़े। जो गेहूं 1956 में 100 रुपये क्विंटल बिकता था, उसकी कीमत वर्ष 2002 में महज 450 रुपये क्विंटल हो सकी। कांग्रेस सरकारी खरीद तो एक दाना नहीं करती थी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ये हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है, जो आज 2625 रुपये के दाम पर गेहूं खरीद रही है। यह किसान कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। कांग्रेस के समय केवल 7 आयुर्वेदिक कॉलेज थे, हमने 2 साल में 8 आयुर्वेदिक कॉलेज खोल रहे हैं। कांग्रेस के समय स्कूल में टाट-पट्टी नहीं मिलती थी, बिल्डिंग के नाम पर झाड़ के नीचे बैठकर पढ़ते थे, बरसात आते ही छु्टी हो जाती थी, आने-जाने के रास्ते नहीं थे। इस बात पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। जीतू पटवारी को अपने कांग्रेसी पूर्वर्जों के कर्मों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Development Projects

Development Projects : सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बंदर की उछल-कूद से शेर के शिकार करने में कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये भारतीय जनता पार्टी के शेर हैं, जिनकी वजह से सुशासन चलता है। हमारी सरकार गरीब-युवा-महिला-किसान सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जीवनभर के लिए भगवान राम के मंदिर पर ताला लगा आए थे, कांग्रेसी भगवान राम की जय बोलने में डरते हैं, भगवान राम के मंदिर के नाम पर इनको बुखार आ जाता है। जीतू पटवारी बताए कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करके आए क्या। ये हमारी सरकार है जिसमें अयोध्या धाम में भी जय-जय श्री राम हो रहा है और भोजशाला में भी आनंद मन रहा है। तुम्हारी सरकार ने हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सदैव लज्जित करने का काम किया। हमारी सरकार न्यायालय के निर्णय का पालन कराने का रिकॉर्ड बनाती है। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है।

READ MORE : Liver Detox : लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आजमाएं बाबा रामदेव के ये बेहतरीन घरेलू उपाय

TAGGED:Ayurvedic College ShujalpurBJP Government MPCM Mohan YadavCongress vs BJPDevelopment Projects MPEducation DevelopmentHealthcare DevelopmentHindi NewsJITU PATWARIMadhya PradeshMadhya Pradesh DevelopmentMadhya Pradesh Newsmohan yadavMPMP DevelopmentMP government schemesMP InfrastructureMP NewsMP POLITICSNarendra ModinewsSandipani VidyalayaShajapur Development NewsShajapur NewsShujalpur NewsTODAY NEWSआयुर्वेदिक कॉलेजएमपी विकासकांग्रेसकिसान कल्याणजनकल्याण योजनाएंजीतू पटवारीभाजपा सरकारभूमि पूजनमध्य प्रदेश समाचारमध्यप्रदेश विकासलोकार्पणविकास कार्यविकास की सौगातशाजापुर विकासशाजापुर समाचारशिक्षा सुधारशुजालपुर समाचारसांदीपनि विद्यालयसीएम मोहन यादवस्वास्थ्य सुविधाएं
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Indore Abu Dhabi Direct Flight : खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
मध्य प्रदेश

Plastic Free Court : भोपाल जिला न्यायालय बना मध्यप्रदेश का पहला प्लास्टिक-मुक्त कोर्ट परिसर, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?