मेरे कैरियर से सबसे चैलेजिंग मूवी है देवाः शाहिद कपूर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बालीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने कहा कि आगामी फिल्म देवा मेरे करियर की सबसे चैलेंजिंग मूवी हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन्हें एक नई दिशा में ले जाती है, जिसका पहले उन्होंने कभी अनुभव नहीं किया। फिल्म में उनका किरदार गहरे द्वंद्व को दर्शाता है, जिसमें एक व्यक्ति के अंदर दोनों देव और असुर के पहलू होते हैं। शाहिद ने इस बारे में कहा, मुंबई के देवा का पागलपन मुंबई के पागलपन को दर्शाता है। किरदार का नाम देव है, लेकिन इसमें एक ए भी है, जो उसे देवा बनाता है। हम सभी के अंदर दो पहलू होते हैं- एक देव और एक असुर। शाहिद ने फिल्म की अनूठी विशेषताओं के बारे में और भी कहा, यह फिल्म एक किरदार के द्वंद्व को दर्शाती है। मुंबई काफी हद तक ऐसी ही है- इसमें खूबसूरती है, लेकिन एक अलग पहलू भी है, जो इसे अनूठा बनाता है। यही विरोधाभास मुंबई को अपना आकर्षण देता है। उन्होंने आगे यह भी कहा, यह फिल्म खासतौर पर लोगों के लिए बनाई गई है। हमने इसे दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। यह फिल्म एक ऐसी कहानी पर आधारित है, जो सभी को पसंद आएगी। शाहिद ने खुलासा किया कि यह फिल्म उनके लिए एक अभिनेता के रूप में चुनौतीपूर्ण रही है, क्योंकि इसमें कई स्तरों पर अविश्वसनीय चुनौतियां हैं। शाहिद ने दर्शकों से फिल्म का अनुभव करने के लिए अपील करते हुए कहा, यह एक दिल को छू लेने वाली, खूबसूरत फिल्म है, और मैं वादा कर सकता हूं कि दर्शक इसे देखने का पूरा आनंद लेंगे। फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जिसमें शाहिद की विशेष शैली के साथ एक्शन और डांस सीक्वेंस दिखाए गए हैं। फिल्म का निर्देशन मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है, और यह 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में