,

Delhi Politics: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पकड़े BJP MLA के पैर, जानिए वायरल तस्वीर के पीछे की सच्चाई

Delhi Politics

दिल्ली में इन दिनों फिर हंगामा मचा हुआ है। आतिशी सरकार और LG के बीच मार्शल की नियुक्ति को लेकर बवाल मच गया है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज का बीजेपी विधायक के पैर पकड़ने की तस्वारें सोशल मीडिया में वायरल हैं।
इसके बारे में आम आदमी पार्टी की तरफ से एक्स पर लिखा, “बस मार्शलों की बहाली के लिए किसी भी हद तक जाएगी आम आदमी पार्टी बस मार्शलों की बहाली के लिए जब एलजी हाउस जानें से बचकर भाग रहे थे। भाजपा के विधायक तो मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पकड़ लिए उनके पैर। कठिन संघर्ष के बाद आखिर भाजपा के विधायकों को एलजी हाउस ले जाया जा सका।”

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली सरकार के मंत्री बीजेपी विधायकों के साथ LG से मिलने उनके आवास पर जाना चाहते थे लेकिन बीजेपी के विधायक जाने को तैयार नहीं थे। ऐसे में सौरभ ने हाथ पैर जोड़कर बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता को एलजी के घर जाने के लिए मनाया। हालांकि वहां भी सिर्फ सीएम और बीजेपी विधायकों को LG से मिलने की अनुमति दी गई।

सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात

इस मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री और AAP नेता सौरत्र भारद्वाज ने बताया, “जितने भी भर्तियों के काम हैं वो LG के काम हैं। हमने कैबिनेट की बैठक बुलाकर कैबिनेट प्रस्ताव पास कराया कि 26 सितंबर को जो रेजोल्यूशन दिल्ली विधानसभा ने पास किया कि बस मार्शलों को पक्का किया जाए उसके लिए कैबिनेट ने LG से अनुरोध किया। बहुत मुश्किल से विजेंद्र गुप्ता(BJP विधायक) LG के घर तक आए हैं। अब सवाल ये है कि क्या आज भाजपा के लगाए हुए LG इन बस मार्शलों को बहाल करेंगे?”

सीएम आतिशी ने कहा पाला LG के पास

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “भाजपा के विधायक दल ने कल मुझसे समय मांगा था मैंने उनको मिलने का समय दिया। हमने उनको विस्तार से समझाया कि किस तरह से भर्तियों के मामले के सारे अधिकार LG और केंद्र सरकार के पास है। बस मार्शल भी इस बात को जानते हैं। भाजपा के विधायक बस मार्शल को बरगलाने की कोशिश कर रहे थे और झूठ बोल रहे थे कि ये काम चुनी हुई सरकार ने रोका है। आज भाजपा का पूरा विधायक दल बेनकाब हो गया। AAP की पूरी सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि हमें जो फैसला लेने की जरूरत है वो हम लें लेंगे और जो LG ने कराना है वो भाजपा कराए। भाजपा LG साहब से कुछ भी कराने को तैयार नहीं है। भाजपा केवल राजनीति कर रही है…भाजपा के लोग एक बार भी LG के पास बोलने को तैयार नहीं थे कि इस प्रस्ताव को पास कर दें। जो काम हमारी सरकार को करना था हमने कर दिया अब बॉल भाजपा के पाले में हैं मेरी अपील है कि कैबिनेट ने पास कर दिया है अब भाजपा उनको नियुक्ति पत्र दिलाए।”

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…