दिल्ली: नकली बंदूकें लेकर डकैती करने पहुंचे चार युवक, महिला की सूझबूझ से बची वारदात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY; Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में चार लोगों ने नकली बंदूकों और चाकुओं के सहारे एक घर में डकैती की कोशिश की, लेकिन घर की बहू की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से चारों आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने मौके से नकली हथियार और बैग बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शहजान, गौरव कुमार, चौधरी प्रशांत सिंह और अब्दुल समद के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि समद नोएडा में ऑटो मैकेनिक का काम करता है, जबकि गौरव और प्रशांत ऑटो ड्राइवर हैं। सभी आरोपी आपस में परिचित थे और वारदात की साजिश मिलकर रची थी।

घटना शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे की है, जब अलाउद्दीन नामक व्यक्ति अपने घर में पत्नी नूरजहां के साथ टीवी देख रहा था। तभी दरवाजे की घंटी बजी। अलाउद्दीन ने जैसे ही दरवाजा खोला, चारों नकाबपोश अंदर घुस आए और पिस्तौल व चाकू दिखाकर दंपती को धमकाने लगे।

इसी दौरान अलाउद्दीन की बहू नमिरा ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत बाहर निकल आए और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में पुलिस को प्रशांत और गौरव से दो नकली बंदूकें, शहजान से एक बड़ा चाकू, और समद से चार रोल सेलोटेप व तीन खाली बैग मिले। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने पहले भी ऐसी कोई वारदात की थी या नहीं।स्थानीय लोगों ने बहू नमिरा की बहादुरी की सराहना की, जिसकी वजह से वारदात टल गई और आरोपी पकड़े गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम

भोपाल | स्वदेश न्यूज़ | 15 मार्च 2026मध्यप्रदेश में मौसम एक बार

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम

भोपाल | स्वदेश न्यूज़ | 15 मार्च 2026मध्यप्रदेश में मौसम एक बार

15 मार्च 2026 का राशिफल

♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना