Delhi Fog Train Delay: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सोमवार सुबह दिल्ली के पालम और सफदरजंग इलाकों में दृश्यता घटकर सिर्फ 100 मीटर रह गई, जिसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा। कोहरे के चलते दिल्ली से चलने वाली और दिल्ली आने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें कई ट्रेनें 7 से 8 घंटे तक लेट हो चुकी हैं।
Delhi Fog Train Delay: कोहरे की वजह से थमे ट्रेनों के पहिए
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को बीच-बीच में रोका भी गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देरी से चल रही प्रमुख ट्रेनें
कोहरे की वजह से प्रभावित कुछ प्रमुख ट्रेनों की लिस्ट इस प्रकार है-
- 15707 – कटिहार–अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस
- 12801 – पुरी–आनंद विहार पुरुषोत्तम सुपरफास्ट
- 12397 – गया–नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस
- 12451 – कानपुर–नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस
- 22437 – प्रयागराज–आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस
यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन जाने से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक करें।
Delhi Fog Train Delay: दिल्ली का मौसम और एयर क्वालिटी
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज
- अधिकतम तापमान: 17°C
- न्यूनतम तापमान: 10°C
वहीं राजधानी में AQI 188 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
AQI मानक के अनुसार:
- 0–50: अच्छा
- 51–100: संतोषजनक
- 101–200: मध्यम
- 201–300: खराब
- 301–400: बेहद खराब
- 401–500: गंभीर
यह खबर भी पढ़ें: PM Modi on trade deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले पीएम मोदी, पत्रकारों को कहा धन्यवाद
Delhi Fog Train Delay: यूपी में भी बदला मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश में भी ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। लखनऊ में दिन के समय भी गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। कानपुर में सुबह से ही अंधेरा छाया रहा और बाद में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे ठंड और बढ़ गई है।





