,

Delhi AQI: खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण, AQI 499 तक पहुंचा,विजिबिलिटी घटी, सभी इलाके रेड जोन में

Delhi AQI

Delhi AQI: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। राजधानी के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जबकि रोहिणी में AQI 499 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर के सभी इलाके फिलहाल रेड जोन में हैं।

Delhi NCR Air Quality: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने तोड़ा AQI का  रिकॉर्ड, सांस लेने में हो रही है दिक्कत - air pollution breaks aqi record  delhi ncr causing difficulty breathing-mobile

सुबह के समय राजधानी में घनी धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। कई जगहों पर सड़कों पर कुछ ही मीटर आगे तक दिखाई नहीं दे रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया। लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi AQI: AQI के आंकड़े चिंताजनक

समीर ऐप के अनुसार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 462 दर्ज किया गया, जबकि aqi.in के मुताबिक दिल्ली का ओवरऑल AQI 645 तक पहुंच गया। राजधानी के लगभग सभी AQI मॉनिटरिंग स्टेशन खतरनाक श्रेणी में हैं।

प्रमुख इलाकों में AQI इस प्रकार रहा:

  • अलीपुर: 444
  • आनंद विहार: 491
  • अशोक विहार: 493
  • बवाना: 498
  • बुराड़ी क्रॉसिंग: 472
  • चांदनी चौक: 469
  • डीटीयू: 497
  • द्वारका सेक्टर-8: 455
  • आईटीओ: 484
  • जहांगीरपुरी: 495
  • सोनिया विहार: 482

एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात खराब हैं। गाजियाबाद में AQI 460, नोएडा में 472 और गुरुग्राम में 347 दर्ज किया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Tansen Samaroh Gwalior: पूर्वरंग ‘गमक’ की संगीत सभा आज

Delhi AQI: GRAP-4 के बावजूद नहीं सुधरे हालात

दिल्ली में सांसों पर संकट! आनंद विहार में AQI 400 के पार; कई इलाकों में हवा  की गुणवत्ता 'रेड जोन' में - delhi air pollution crisis aqi crosses 400 in  anand vihar

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दिल्ली-एनसीआर में पहले GRAP-3 और फिर GRAP-4 के तहत सभी सख्त कदम लागू कर दिए गए हैं। इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता में फिलहाल कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग विशेष सावधानी बरतें। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक मौसम में बदलाव नहीं होता, तब तक प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…