BY
Yoganand Shrivastava
Dehli उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने होली पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों के संचालन से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और वे बिना किसी परेशानी के मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे।
नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच संचालन (ट्रेन संख्या 04081/04082)
Dehli नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी से 9 मार्च तक अपनी सेवाएं देगी।
- नई दिल्ली से प्रस्थान: ट्रेन नंबर 04081, 21 फरवरी से 8 मार्च तक हर रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
- कटड़ा से वापसी: वापसी में ट्रेन नंबर 04082, 22 फरवरी से 9 मार्च तक रात 9:20 बजे कटड़ा से चलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
- प्रमुख ठहराव: यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
वाराणसी और कटड़ा के बीच कनेक्टिविटी (ट्रेन संख्या 04603/04604)
Dehli पूर्वांचल के यात्रियों के लिए वाराणसी से कटड़ा के बीच सीधी स्पेशल ट्रेन का प्रबंध किया गया है, जो फरवरी और मार्च के दौरान कुल चार फेरे लगाएगी।
- वाराणसी से प्रस्थान: ट्रेन संख्या 04603, 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच सुबह 5 बजे वाराणसी से खुलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
- कटड़ा से वापसी: ट्रेन संख्या 04604, 22 फरवरी से 6 मार्च के बीच शाम 6:15 बजे कटड़ा से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
- रूट डिटेल्स: यह ट्रेन लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, लुधियाना और जम्मू जैसे महत्वपूर्ण जंक्शंस से होकर गुजरेगी।
त्योहारों पर सुविधाजनक यात्रा का प्रयास
Dehli रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना है। अक्सर होली पर लोग अपने घरों को लौटते हैं या छुट्टियों में वैष्णो देवी की यात्रा का प्लान बनाते हैं, जिससे नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना कठिन हो जाता है। इन विशेष सेवाओं के शुरू होने से न केवल टिकटों की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों को आरामदायक सफर भी मिल सकेगा।
Read this: Illegal Sand Mining: चारामा के रेत खदानों में एनजीटी नियमों की अनदेखी





