By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Deepak Baij Statement : विश्रामपुर FIR मामले और कानून व्यवस्था पर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला
छत्तीसगढ

Deepak Baij Statement : विश्रामपुर FIR मामले और कानून व्यवस्था पर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला

Abhishek Singh
Last updated: May 28, 2026 4:18 pm
By Abhishek Singh
Share
6 Min Read
SHARE

Deepak Baij Statement : विश्रामपुर FIR मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Deepak Baij Statement : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विश्रामपुर FIR मामले को लेकर लगातार तीन दिनों तक धरना प्रदर्शन किया। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 25, 26 और 27 तारीख को सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन खत्म होने के बाद सभी कांग्रेस नेता रायपुर लौट आए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर पंचायतों के आम चुनाव और उपचुनाव होने वाले हैं। जांजगीर-चंपा, बालोद और कवर्धा समेत कई इलाकों में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव प्रस्तावित हैं। शिवनंदनपुर नगर पंचायत में नरेंद्र जैन को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

Contents
Deepak Baij Statement : विश्रामपुर FIR मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शनDeepak Baij Statement : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर सरकार घिरीDeepak Baij Statement : नरेंद्र जैन पर FIR को लेकर कांग्रेस के सवालDeepak Baij Statement : भूख हड़ताल के बाद प्रशासन हरकत में आयाDeepak Baij Statement : प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमलाDeepak Baij Statement : रायपुर और बिरगांव में बढ़ते अपराध पर चिंताDeepak Baij Statement : सीतापुर विधायक मामले पर सरकार से जवाब की मांग
Deepak Baij Statement

Deepak Baij Statement : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर सरकार घिरी

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल रही है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। पार्टी का कहना है कि सोना-चांदी की कीमतों में तेजी से आम जनता परेशान है।दीपक बैज ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े धनबल का इस्तेमाल कर रही हैं। कांग्रेस का दावा है कि लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति का क्षेत्र में दबदबा और भय का माहौल है।

Deepak Baij Statement : नरेंद्र जैन पर FIR को लेकर कांग्रेस के सवाल

कांग्रेस नेताओं के अनुसार नरेंद्र जैन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं। पार्टी का आरोप है कि भाजपा नेताओं के दबाव में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने शिकायत की थी कि शिवनंदनपुर में रविंद्र जैन ने गाली-गलौज की और कार्यकर्ताओं से बहस की।नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट भी लगाया गया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से पूछा कि आखिर किस आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जवाब दिया कि कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।इसके बाद कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब हथियार मिला ही नहीं तो आर्म्स एक्ट क्यों लगाया गया। पार्टी ने कहा कि यदि नरेंद्र जैन दोषी हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बिना सबूत कार्रवाई करना गलत है।

Deepak Baij Statement : भूख हड़ताल के बाद प्रशासन हरकत में आया

कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस के पास न कोई CCTV फुटेज है और न ही कोई हथियार बरामद हुआ है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने दूसरे दिन से भूख हड़ताल शुरू कर दी।पार्टी नेताओं का कहना है कि भूख हड़ताल के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और देर रात करीब 12 बजे कांग्रेस पक्ष की ओर से भी FIR दर्ज की गई। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा सत्ता में होने के कारण एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।दीपक बैज ने कहा कि यह सत्य की जीत है।

Deepak Baij Statement : प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि पिछले ढाई साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है।उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यापारी को भरे बाजार में गोली मार दी गई। पेंड्रा में सोना-चांदी से भरे बैग की लूट हुई और आरोपी अब तक फरार हैं। कांग्रेस नेताओं ने मृतक व्यापारी के परिजनों से मुलाकात भी की।दीपक बैज ने कहा कि बिलासपुर, कवर्धा और रायपुर समेत कई शहरों में लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराध कम नहीं हुए हैं।

Deepak Baij Statement : रायपुर और बिरगांव में बढ़ते अपराध पर चिंता

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में भीड़भाड़ वाले इलाकों में खुलेआम गोलीबारी हो रही है। रायपुर में रोज अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं।पार्टी ने गृह मंत्री विजय शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में भी अपराध बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरेआम बम से हमले किए जा रहे हैं और बिरगांव में बम बनाए जाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

Deepak Baij Statement : सीतापुर विधायक मामले पर सरकार से जवाब की मांग

कांग्रेस ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि विधायक ने तहसीलदार को अपने घर बुलाकर मारपीट की।कांग्रेस ने पूछा कि क्या यह गुंडागर्दी नहीं है और क्या मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस मामले में कोई कार्रवाई करेंगे।

read more : MP Wheat Procurement Record : गेहूं उपार्जन में कीर्तिमान, किसानों की मेहनत का सम्मान,MP में अब तक 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी

TAGGED:chattisgarhDeepak Baij StatementHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?