Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि होली के दिन पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल नजर आई और कई जगहों पर आतंक का माहौल बना रहा।

Deepak Baij : उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं हुईं और पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी गई। बैज ने कहा कि इन घटनाओं का मुख्य कारण शराब और नशा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर होली के दिन शराब की दुकानें खुली रहतीं तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री रील बनाने में व्यस्त हैं, जबकि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है।
Deepak Baij : धान खरीदी और बजट को लेकर भी सरकार को घेरा
Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने धान खरीदी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में लाखों क्विंटल धान अभी भी पड़ा हुआ है और सरकार समय पर उसका उठाव नहीं कर रही है। गर्मी के कारण धान सूखने की स्थिति बन रही है, जिससे बचने के लिए कर्मचारी धान में पानी डालने को मजबूर हो रहे हैं।
Deepak Baij : उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे नियम बना दिए हैं कि अगर धान सूख जाता है तो उसकी जिम्मेदारी खरीदी केंद्र की होगी, इसलिए कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए धान को भिगो रहे हैं।
Deepak Baij : इसके अलावा बैज ने राज्य सरकार के बजट और वित्तीय प्रबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अभी तक मितानिनों और एनएचएम कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। कई विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे होली के दिनों में कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पाया। उनके मुताबिक राज्य सरकार का वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।
READ MORE: Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

