Raisen news: आदिवासी सरपंच प्रतिनिधि पर दबंगों का जानलेवा हमला, भोपाल में चल रहा इलाज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट – सुमित कुमार मेहरा

Raisen news: मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार मंचों से दलित और आदिवासी समाज को सुरक्षा, सम्मान और हरसंभव सहयोग देने के दावे करती रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत पचामा का मामला इसकी ताजा मिसाल बनकर सामने आया है, जहां एक आदिवासी सरपंच प्रतिनिधि पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पचामा की सरपंच श्रीमती रामशिया बाई आदिवासी के पति और सरपंच प्रतिनिधि मनोहर लाल आदिवासी पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। आरोप है कि गांव के ही शिवनारायण रघुवंशी और दीपक रघुवंशी ने सफारी वाहन से मनोहर लाल को टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की। यह घटना इतनी गंभीर थी कि मनोहर लाल को गंभीर हालत में पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, बाद में उन्हें भोपाल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गाड़ी जब्त कर ली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आदिवासी समाज के लोगों का जनप्रतिनिधि बनना दबंगों को स्वीकार नहीं है। गांवों में आज भी आदिवासी समाज भय और दबाव में जीने को मजबूर है। सरकार के बड़े-बड़े वादों के बावजूद जब निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदिवासी की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन और सरकार इस मामले में कितना कड़ा संदेश देती है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Ambikapur Navratri Celebration: अंबिकापुर में नवरात्रि की धूम

Ambikapur Navratri Celebration: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में नवरात्रि के पहले दिन

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल