आज का राशिफल: 24 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल: 24 अक्टूबर 2025

आज 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है। जहां मेष और मिथुन राशि के जातकों को काम में सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं कर्क और सिंह राशि वालों को आज संयम और सतर्कता बरतने की जरूरत है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल बताती है कि आज का दिन कुछ लोगों के लिए नई शुरुआत का होगा, तो कुछ के लिए आत्ममंथन का। आइए पढ़िए,आज का राशिफल आपकी राशि के लिए क्या कहता है।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। किसी भी काम को लेकर मन में दुविधा न रखें और यदि हो तो दूर करने की कोशिश करें। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का हर मौका लपकेंगे। किसी पार्टनर के साथ मिलकर काम करेंगे तो लाभ मिलेगा।

वृष राशि

आज आपका दिन पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। मित्र से विवाद की संभावना है, इसलिए धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन राशि

आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार से जुड़ा कोई कार्य लाभ दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के संकेत हैं। हालांकि, परिवार में किसी सदस्य के विवाह या संबंध को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। धन का सोच-समझकर उपयोग करें।

सिंह राशि

दिन भागदौड़ भरा रहेगा। बिना वजह की टेंशन से बचें। पुराने कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। आंखों से जुड़ी कोई दिक्कत दूर होगी। पड़ोसी से कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि

आज प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। खर्च सोच-समझकर करें। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। अपने मनमौजी स्वभाव को नियंत्रण में रखें, वरना कार्यक्षेत्र में समस्या आ सकती है।

तुला राशि

दिन लाभदायक रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। संतान की खुशी के लिए कुछ खरीददारी कर सकते हैं, पर दूसरों की बातों में न आएं।

वृश्चिक राशि

दिन मिला-जुला रहेगा। पुरानी समस्या बढ़ सकती है, जिसके लिए कुछ जांच-पड़ताल की आवश्यकता होगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यों में एकाग्रता बढ़ेगी।

धनु राशि

आज धैर्य और संयम से काम लेने का दिन है। नए मित्र बन सकते हैं। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, जिससे तनाव होगा। सुख-साधनों पर खर्च बढ़ेगा। जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी।

मकर राशि

आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कामों में भटकाव आ सकता है, पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होने से प्रसन्नता होगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है।

कुंभ राशि

दिन लाभकारी रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो समय शुभ है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। व्यापार में कुछ भ्रम रहेगा, लेकिन कई नए अवसर भी मिलेंगे।

मीन राशि

काम से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। संतान के साथ सुखद समय बिताएंगे। ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहें। घर के मामलों को बाहर न ले जाएं। सेहत पर ध्यान दें और बेवजह तनाव लेने से बचें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में