Cycle Campaign : पीएम मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ में साइकिल पर चर्चा
Cycle Campaign : प्रधानमंत्री की साइकिल चलाने की अपील के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी इसे लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साइकिल चलाने को लेकर अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है।एमसीबी जिले में मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि साइकिल चलाने में कोई दिक्कत नहीं है और जरूरत पड़ी तो वे खुद भी साइकिल चलाएंगे।

Cycle Campaign : स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है साइकिल
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। इससे शरीर फिट रहता है और ईंधन की भी बचत होती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से साइकिल बेहतर विकल्प है।उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करें तो इससे प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
Cycle Campaign : कांग्रेस नेताओं को भी दी साइकिल चलाने की सलाह
पूर्व विधायक गुलाब कमरो द्वारा साइकिल चलाने को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनके कांग्रेस के मित्र भी साथ में साइकिल चला सकते हैं।उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे स्वास्थ्य और पर्यावरण से जोड़कर देखा जाना चाहिए।
Cycle Campaign : सरकारी खर्चों में कटौती पर भी बोले मंत्री
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वित्तीय अनुशासन को लेकर जारी नए निर्देशों पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कुछ प्रशासनिक वाहनों में कटौती के निर्देश दिए गए हैं।हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरी सेवाओं और आवश्यक वाहनों में किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।
Cycle Campaign : फिटनेस और बचत दोनों का संदेश
स्वास्थ्य मंत्री के बयान को फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश में अब साइकिल को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज होती दिखाई दे रही है।
READ MORE : Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

