,

फिरोजाबाद में पैरामेडिकल छात्रों की स्कॉलरशिप को लेकर संकट

Crisis over scholarships for paramedical students in Firozabad

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

डीएम से की हस्तक्षेप की मांग

स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में अध्ययनरत पैरामेडिकल बैच 2023-24 के छात्र-छात्राओं को अब तक छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) का लाभ नहीं मिल सका है। इसको लेकर छात्रों में भारी नाराज़गी और चिंता का माहौल है। छात्रों का कहना है कि प्रथम और द्वितीय वर्ष के पैरामेडिकल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित रखा जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।

आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले कई छात्र फीस, किताबों और रहने-खाने के खर्च को लेकर परेशान हैं। स्कॉलरशिप न मिलने के कारण कुछ छात्रों के सामने पढ़ाई छोड़ने जैसी स्थिति भी बनती नजर आ रही है।

कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

पैरामेडिकल छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा बार-बार अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। छात्रों के अनुसार उन्हें पहले कहा गया कि स्कॉलरशिप का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन वह फॉरवर्ड नहीं हो पाया। इसके बाद यह आश्वासन दिया गया कि अगले वर्ष स्कॉलरशिप मिल जाएगी।

छात्रों का कहना है कि जब वे दोबारा अपनी समस्या लेकर कॉलेज प्रशासन के पास पहुंचे तो उन्हें साफ शब्दों में बताया गया कि बैच 2023-24 के छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं दी जाएगी। इससे छात्रों में निराशा और असमंजस की स्थिति बन गई है।

डीएम से लगाई गुहार, जल्द समाधान की मांग

पैरामेडिकल बैच 2023-24 के छात्रों ने इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी फिरोजाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपा है। छात्रों ने मांग की है कि मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाए।

छात्रों का कहना है कि वे अधिकतर गरीब परिवारों से आते हैं और स्कॉलरशिप उनके लिए पढ़ाई जारी रखने का एकमात्र सहारा है। यदि उन्हें समय रहते छात्रवृत्ति नहीं मिली तो उनकी शिक्षा और भविष्य दोनों पर संकट खड़ा हो सकता है।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…