Core Committee Meeting : प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक आज
Core Committee Meeting : रायपुर में छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठकों का आज से आगाज हो गया है। प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। वहीं शाम 7:30 बजे भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक होगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा।बैठकों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, अजय जामवाल और पवन साय भी बैठकों में मौजूद रहेंगे।

Core Committee Meeting : प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 13 मई को
Core Committee Meeting : भाजपा की इन बैठकों को संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बैठकों में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, सरकार और संगठन के समन्वय के साथ-साथ राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा होगी। पार्टी आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श करेगी।बताया जा रहा है कि 13 मई को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व इन बैठकों के जरिए संगठन को और मजबूत करने तथा भविष्य की राजनीतिक रणनीति तय करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
READ MORE : PSC Recruitment : PSC 2003 भर्ती घोटाले में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में पक्षकार तलब

