Cooperative Society : अब जिले में 65 समितियां, धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत
Cooperative Society : खैरागढ़ जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर 26 नए सेवा सहकारी समिति केंद्रों का उद्घाटन किया गया है। इस पहल के बाद जिले में मर्यादित सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।अब तक जिले में 39 सेवा सहकारी समितियां और 51 धान उपार्जन केंद्र संचालित हो रहे थे। केंद्रों की कमी और दूरी अधिक होने के कारण किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और कई-कई घंटों तक लाइन में खड़े रहना उनकी मजबूरी बन चुकी थी।

Cooperative Society : स्थानीय स्तर पर उपार्जन सुविधा, समय और श्रम की होगी बचत
Cooperative Society : नए केंद्रों में मंद्रहकुही, भरतपुर, देवरी भाट, बाबसपुर, ढाबा, झुरानंदी, अम्लीडीही, लिमो, ईटर, धोधा, हनाईबान, अतारिया, गंडई, उदयपुर सहित कई स्थान शामिल हैं। अब इन क्षेत्रों के किसानों को स्थानीय स्तर पर ही धान उपार्जन की सुविधा मिल सकेगी।सरकार की इस पहल का उद्देश्य उपार्जन प्रक्रिया को सरल बनाना और किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे किसानों को न केवल समय और श्रम की बचत होगी, बल्कि उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।इस निर्णय को किसानों के हित में एक बड़ा और सराहनीय कदम माना जा रहा है, जिससे कृषि व्यवस्था को और मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।
READ MORE : Private School Protest : दुर्ग में निजी स्कूलों के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव कर सौंपा ज्ञापन

