कांतारा चैप्टर 1 की शूटिंग के दौरान विवाद, एक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : फिल्म मेकर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता प्राप्त की थी। फिल्म कांतारा के लीड हीरो और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है लेकिन इसी बीच खबरें आ रही हैं कि यह फिल्म शूटिंग के दौरान एक विवाद में फंस गई है। दरअसल, कांतारा चैप्टर 1 की शूटिंग कर्नाटक के गवीगुड्डा में हो रही है और इस दौरान मेकर्स पर जंगलों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि शूटिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया, जिससे जंगलों और वहां रहने वाले जानवरों और पक्षियों को नुकसान हुआ। जिला पंचायत मेंबर सना स्वामी ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वनों की सुरक्षा को खतरा हो रहा है। उनका आरोप है कि पहले से ही किसान हाथियों के हमलों से परेशान हैं और अब इस फिल्म की शूटिंग से और नुकसान हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद, अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं और वनों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। हिंसा स्थानीय लोगों ने फिल्म के क्रू मेंबर्स से भिड़ने का दावा किया है। इस विवाद में एक युवक घायल हो गया, जिसे बाद में सकलेशपुर के क्रॉफर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद येसलूर पुलिस स्टेशन में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर न तो फिल्म के मेकर्स और न ही ऋषभ शेट्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। बता दें, कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज़ डेट 2 अक्टूबर, 2025 रखी गई है। ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा में डबल रोल निभाया था एक में वह शिवा के किरदार में थे और दूसरे में उनके पिता के रोल में थे। फिल्म की सफलता के बाद, मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट बनाने की घोषणा की थी।

मैं हमेशा बहुमुखी भूमिकाएं निभाना चाहती हूं : पूजा हेगड़े….यह भी पढ़े

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता