,

लखीमपुर में अग्रवाल महिला संघ की सराहनीय पहल: जिला महिला अस्पताल को कंबल व गद्दे भेंट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Commendable initiative of Agrawal Mahila Sangh in Lakhimpur: Blankets and mattresses donated to the District Women's Hospital

REPORT- VIKAS GUPTA

लखीमपुर (खीरी)।
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अग्रवाल महिला संघ द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संघ की ओर से जिला महिला अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरे में मरीजों के तीमारदारों को ठंड से बचाने के लिए कंबल और गद्दे उपलब्ध कराए गए।

रैन बसेरे के लिए दिए गए कंबल और गद्दे
मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल महिला संघ की महिलाओं ने मरीजों के तीमारदारों के लिए बनाए गए रैन बसेरे हेतु 50 कंबल और 50 गद्दे भेंट किए। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाणी और सदर विधायक योगेश वर्मा भी मौजूद रहे। दोनों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

सामाजिक सहयोग का उदाहरण बना कार्यक्रम
कार्यक्रम में अग्रवाल महिला संघ अध्यक्ष राशी अग्रवाल, सचिव रीतू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीतिका गर्ग सहित कई सदस्य मौजूद रहीं। वहीं राजू अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आशीष सिंघल, प्रमोद अग्रवाल और शैलेश तौलानी समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
संघ की महिलाओं ने बताया कि आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। इस पहल से जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की