रिपोर्ट – करण इंगले
नेपानगर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेपानगर दौरे को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे नेपानगर पहुंचेंगे, जहां वे तीन बड़ी परियोजनाओं सहित करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण -भूमिपूजन करेंगे।
जनजातीय वर्ग का विकास
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 15, 2026
मध्यप्रदेश की समृद्धि का आधार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय सम्मेलन
₹363 करोड़ 82 लाख के 127 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन
🗓️ 15 मार्च 2026
📍 नेपानगर, बुरहानपुर@DrMohanYadav51 @WelfareTribal#CMMadhyaPradesh… pic.twitter.com/eMm8PMJ2hq
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेपानगर विधायक Manju Dadu के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री के प्रथम नेपानगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर में जगह-जगह होर्डिंग और स्वागत द्वार लगाकर उनके स्वागत की तैयारी की गई है।
वहीं सुबह से ही नगर पालिका के सफाई मित्र शहर की सड़कों और प्रमुख स्थानों की सफाई में जुटे नजर आए, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शहर पूरी तरह व्यवस्थित दिखाई दे।
इधर आगामी दिनों में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं में यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि नेपानगर विधायक मंजु दादू को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।




