,

CM खंडवा दौरा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदिरा सागर जलाशय में छोड़ेंगे 6 मगरमच्छ

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM खंडवा दौरा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदिरा सागर जलाशय में छोड़ेंगे 6 मगरमच्छ

Reporter: Devendra Jaiswal, Edit By: Mohit Jain

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा जिले के नर्मदा नगर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर अपराह्न 3 बजे नर्मदा नगर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इंदिरा सागर जलाशय में मगरमच्छों को रिहा करेंगे।

इंदिरा सागर बांध में छोड़े जाएंगे 6 मगरमच्छ

वन विभाग के अनुसार, भोपाल वन विहार से 6 मगरमच्छ नर्मदा नदी के इंदिरा सागर जलाशय में छोड़े जाएंगे। यह कार्यक्रम साकल घाट पर आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव दोपहर करीब 3 बजे नर्मदा नगर पहुंचेंगे और जलाशय में मगरमच्छों को छोड़ने की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

इंदिरा सागर जलाशय देश के सबसे बड़े जलाशयों में से एक है, जो करीब 89 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। इसका बैंक वाटर क्षेत्र खंडवा, देवास और हरदा जिलों से सटा हुआ है।

“मगरमच्छ नदियों के रक्षक हैं” – मुख्यमंत्री

पिछले दिनों भोपाल में आयोजित स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि “मगरमच्छ नदियों के रक्षक हैं, जो जलीय जीव तंत्र की रक्षा करते हैं।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि मगरमच्छ और घड़ियालों को अलग-अलग नदियों में बसाया जाए।

इसी नीति के तहत, मुख्यमंत्री यादव ने इस वर्ष 17 फरवरी को राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य (मुरैना) में 10 घड़ियाल (1 नर और 9 मादा) छोड़े थे। अब पहली बार नर्मदा नदी में मगरमच्छों को छोड़ने का कार्यक्रम खंडवा जिले में आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और कार्यक्रम स्थल साकल घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के