छिंदवाड़ा: कफ सिरप कांड, अब तक 11 बच्चों की मौत, जिम्मेदार डॉ. अरेस्ट, निलंबित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhindwara: Cough syrup scandal: 11 children die in a panic; doctor suspended and arrested

कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी पर भी FIR दर्ज

by: vijay nandan

छिंदवाड़ाछ: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने के बाद 11 मासूम बच्चों की मौत के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। अब तमिलनाडु की लैब से आई जांच रिपोर्ट में जहरीले रसायन (DEG) की उच्च मात्रा मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

आधी रात डॉक्टर की गिरफ्तारी, CM के निर्देश पर सस्पेंशन

घटना के बाद परासिया में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बीएनएस (BNS) और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मुकदमे में नामजद किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जबलपुर के क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि “बालकों की जान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सरकारी डॉक्टर पर निजी क्लिनिक चलाने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, डॉ. सोनी पर यह आरोप है कि सरकारी सेवा में रहते हुए भी वे निजी क्लिनिक संचालित कर रहे थे।
यही से उन्होंने बच्चों को वह कफ सिरप लिखी, जिसमें जहरीले तत्व पाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिरप पीने के बाद कई बच्चों की हालत अचानक बिगड़ी और इलाज के दौरान एक-एक कर उनकी मौत हो गई।

तमिलनाडु लैब की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

सिरप के सैंपल जांच के लिए तमिलनाडु की सरकारी लैब में भेजे गए थे। रिपोर्ट में पाया गया कि सिरप में 46.2% डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) मौजूद था। यह वही केमिकल है जो किडनी को नुकसान पहुंचाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, DEG के सेवन से किडनी फेल्योर और न्यूरोलॉजिकल रिएक्शन जैसी गंभीर स्थितियां उत्पन्न होती हैं। इसी जहरीले तत्व की वजह से बच्चों की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

सीएम ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख की सहायता

घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सीएम ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि असुरक्षित कफ सिरप की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए।

देशभर में फैली चिंता, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

छिंदवाड़ा और राजस्थान में ऐसे मामलों के सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने भी सतर्कता निर्देश (Advisory) जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न देने की सख्त हिदायत दी है। ड्रग कंट्रोल विभाग को भी सिरप के उत्पादन, वितरण और बिक्री की तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल राज्य की विशेष जांच टीम (SIT) इस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि सिरप की सप्लाई चेन कहां से जुड़ी थी और किन फार्मा कंपनियों ने इसे निर्मित किया। सरकार का कहना है कि “दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा पर सख्त एक्शन की तैयारी

मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत के बाद अब कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्री सन फार्मास्युटिकल्स पर बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) इस दवा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। पिछले 32 दिनों में इस सिरप से 16 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, जिनकी उम्र 1 से 5 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि प्रशासनिक तौर पर फिलहाल 11 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 20-03-26

Horoscope: जानें सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना

Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्र पर कोडेनार में भक्ति का अनोखा संगम

Chaitra Navratri : पशुपतिनाथ मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित, भजन-कीर्तन से गूंजा

Chhattisgarh : सैनिक स्कूल में चयनित 30 विद्यार्थियों का विधानसभा में सम्मान

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं,

Bhandarej road accident : भांडारेज मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर और बाइक सवार घायल

Bhandarej road accident : राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-जयपुर रोड पर हादसा; घायल को

Hasya Hathauda 16 : कुर्सी, करप्शन और ‘साहब’ का टशन !

स्वागत है आपका 'हास्य हथौड़ा' के इस ताजा संस्करण में, जहाँ हम

Dausa : दौसा में प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लिया जिले का विकास कार्यों का जायजा

Dausa : टाउनहॉल में राजस्थान स्थापना दिवस का आयोजन; सांस्कृतिक संध्या में

Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ajmer district : बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा,

Ranidhara waterfall death : कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में युवती की लाश मिलने से सनसनी

Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती

Bhopal पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा

Dharmantaran Bill : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पेश, अमित जोगी ने विरोध में किया प्रदर्शन

Dharmantaran Bill : स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में अवैध धर्मांतरण पर कड़े दंड

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी