Chhattisgarh Congress : रायपुर से कांग्रेस का बड़ा बयान
दीपक बैज ने रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है, जबकि सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान भटका रही है।

Chhattisgarh Congress : बूथ कमेटियों के जरिए संगठन मजबूत करने की रणनीति
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूरे राज्य में लगभग 27 हजार से अधिक बूथ कमेटियां और 15 हजार से ज्यादा जिला कमेटियां बनाई जा रही हैं। पिछले पांच दिनों में उन्होंने कई जिलों का दौरा कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है।
उन्होंने कहा कि करीब 20 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर संगठन को मजबूती दी गई है और 31 मार्च तक सभी बूथ कमेटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Chhattisgarh Congress : अफीम की खेती पर सरकार पर गंभीर आरोप
बलरामपुर और तमनार में अफीम की खेती मिलने के मामलों को लेकर कांग्रेस ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध खेती सरकार के संरक्षण में हो रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में मक्का और उड़द की खेती दर्ज है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अफीम के बीज एक राजनीतिक कार्यकर्ता से जुड़े स्रोत से खरीदे गए। साथ ही यह आशंका भी जताई कि प्रदेश में गांजा की खेती भी हो सकती है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” से “अफीम का कटोरा” बनाने की कोशिश की जा रही है।
Chhattisgarh Congress : गैस संकट को लेकर बढ़ती चिंता
प्रदेश में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर भी कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं।दीपक बैज के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई जिलों में गैस एजेंसियों में सिलेंडर खत्म होने और लंबी कतारें लगने की स्थिति है।उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर के दाम में लगभग ₹60 की बढ़ोतरी हुई है और इसके साथ ही सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।

