By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > CG Top 10 : नौगई ट्रिपल मर्डर की CBI जांच को मंजूरी, सर्पदंश से मौतें बढ़ीं, पढ़ें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें
छत्तीसगढ

CG Top 10 : नौगई ट्रिपल मर्डर की CBI जांच को मंजूरी, सर्पदंश से मौतें बढ़ीं, पढ़ें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

Rajkumar Sisodiya
Last updated: July 1, 2026 9:47 am
By Rajkumar Sisodiya
Share
3 Min Read
SHARE

CG Top 10 : 1 नौगई ट्रिपल मर्डर केस की CBI जांच को मंजूरी

CG Top 10 : कटगोड़ी नौगई ट्रिपल मर्डर मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। राज्य शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे मामले की जांच को नया मोड़ मिला है।

Contents
CG Top 10 : 1 नौगई ट्रिपल मर्डर केस की CBI जांच को मंजूरी2 बारिश के बीच सर्पदंश से छह मौतें3 वेतन को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन4 रायगढ़ में सड़क पार करता दिखा 27 हाथियों का दल5 शिक्षक दंपती के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या6 दीपका खदान में चोरी की बड़ी वारदात नाकाम7 हसदेव बांध में युवती का शव मिला8 भिलाई निगम कमिश्नर को हटाने की याचिका खारिज9 विधायक कॉलोनी के लिए 80 से अधिक मकानों पर चला बुलडोजर10 पंकज बेक कस्टोडियल डेथ मामले में कोर्ट सख्त
CG Top 10

2 बारिश के बीच सर्पदंश से छह मौतें

सरगुजा और बलरामपुर में लगातार बारिश के कारण सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले तीन दिनों में छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें पिता-पुत्री भी शामिल हैं।

3 वेतन को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन

कोरबा के एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में एडास माइनिंग कंपनी के श्रमिकों ने वेतन और एचपीसी दर बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर 14 जुलाई से आंदोलन की चेतावनी दी गई।

4 रायगढ़ में सड़क पार करता दिखा 27 हाथियों का दल

घरघोड़ा रेंज में हाथियों का बड़ा झुंड सड़क पार करता नजर आया। वन विभाग ने ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क रहने तथा हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

5 शिक्षक दंपती के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या

कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में डीएवी स्कूल के शिक्षक दंपती के 19 वर्षीय बेटे का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

6 दीपका खदान में चोरी की बड़ी वारदात नाकाम

सीआईएसएफ ने दीपका खदान से तीन कीमती रोलर चोरी करने की कोशिश को नाकाम करते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया।

7 हसदेव बांध में युवती का शव मिला

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव बांध में एक 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

8 भिलाई निगम कमिश्नर को हटाने की याचिका खारिज

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भिलाई नगर निगम के कमिश्नर राजीव पांडेय को हटाने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी बताया।

9 विधायक कॉलोनी के लिए 80 से अधिक मकानों पर चला बुलडोजर

नवा रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए 80 से अधिक मकानों को प्रशासन ने हटाया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी विरोध भी देखने को मिला।

10 पंकज बेक कस्टोडियल डेथ मामले में कोर्ट सख्त

सरगुजा के चर्चित पंकज बेक कस्टोडियल डेथ मामले में अदालत ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए नए सिरे से जांच कराने और वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए।

read more : Career Horoscope 1 July : करियर और आर्थिक मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन?

TAGGED:Balrampur NewsBreaking News CGCBI InvestigationCG Top 10 NewsChhattisgarh High CourtChhattisgarh NewsCustodial Deathelephant movementkorba newsRaigarh Newsraipur newsseclSnake Bite NewsSurguja News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ

Kanker Anganwadi Building : 6-7 साल से अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, किराये के कमरे में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

By Abhishek Singh
Nava Raipur Murder Case
छत्तीसगढ

Nava Raipur Murder Case: नवा रायपुर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, ग्राम बेंद्री में मिला अज्ञात शव

By Isa Ahmad
Pendra Road Accident
छत्तीसगढ

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

By Isa Ahmad
CG TOP 10
छत्तीसगढ

CG TOP 10: EOW की कार्रवाई, नक्सल ऑपरेशन, लकड़ी तस्करी, बाइक चोर गिरोह और कांग्रेस का प्रदर्शन

By Isa Ahmad

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?