छत्तीसगढ़ की 25 बड़ी खबरें: 27 जून 2025 | Chhattisgarh Today News

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन

27 जून 2025 | रायपुर।
छत्तीसगढ़ से आज की 25 सबसे बड़ी और अहम खबरें जानिए, जो आपके प्रदेश और आसपास के माहौल से जुड़ी हैं। यहां राजनीति, अपराध, समाज, शिक्षा और विकास से जुड़ी ताज़ा अपडेट एक ही जगह पर पढ़ें।

Contents
1. प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन2. सुरेंद्र दुबे के घर पहुंचे मुख्यमंत्री साय3. विदेशों में भी गूंजती थीं सुरेंद्र दुबे की कविताएं4. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा झटका, विजय भाटिया की याचिका खारिज5. तालाब में डूबने से युवक की मौत, नशे की वजह बनी हादसे की जड़6. सरगुजा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत7. बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर अब नहीं होगी बिजली बाधित8. करैत के काटने से 11 माह की बच्ची ने 97 घंटे बाद जिंदगी की जंग जीती9. खैरागढ़ में गोद ग्राम सोनपुरी में विकास कार्यों का निरीक्षण10. छोटे भाई की हत्या, बड़े भाई की गिरफ्तारी11. कोरबा में बोलेरो से कुचलकर युवक की हत्या, तीन दोषियों को उम्रकैद12. अंबिकापुर में सूने मकान से 20 लाख की चोरी13. मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान खरीदी पर बड़ा फैसला14. शीघ्रलेखन-मुद्रलेखन परीक्षा की तिथियां घोषित15. मैनपाट में सड़क हादसा, मामा-भांजे की मौत16. एक ही कमरे में दो लोगों की मौत, जहरीली गैस की आशंका17. पहाड़ी कोरवा जनजाति के विकास की नई पहल18. रायगढ़ में बारिश से जनजीवन प्रभावित19. कोरबा में ट्रक-बाइक की टक्कर, दो की मौत20. दुर्ग में नशीली दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी गई21. बिलासपुर में युवक ने की आत्महत्या22. कोरबा में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन23. बेमेतरा में कृषि मेला आयोजित24. बालोद में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्ती25. जशपुर में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

1. प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन

छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय व्यंग्यकार और हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया। ‘टाइगर अभी जिंदा है बाबू’ कहकर अपनी मौत की अफवाहों पर खुद हंसी उड़ाने वाले सुरेंद्र दुबे का जाना पूरे प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।

2. सुरेंद्र दुबे के घर पहुंचे मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके रायपुर स्थित निवास पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “सुरेंद्र दुबे ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई।”

3. विदेशों में भी गूंजती थीं सुरेंद्र दुबे की कविताएं

डॉ. दुबे की कविताएं न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अमेरिका, कनाडा, दुबई जैसे देशों में भी सराही जाती थीं। ‘एला कहिथे छत्तीसगढ़’ उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना रही।

4. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा झटका, विजय भाटिया की याचिका खारिज

बिलासपुर हाईकोर्ट ने शराब घोटाले के आरोपी विजय भाटिया की रिट याचिका खारिज कर दी है। नेताओं के खातों में ट्रांजैक्शन के पुख्ता सबूत सामने आए हैं।

5. तालाब में डूबने से युवक की मौत, नशे की वजह बनी हादसे की जड़

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

6. सरगुजा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

अंबिकापुर के केरजू गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों साइकिल धोने गए थे।

7. बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर अब नहीं होगी बिजली बाधित

सीएम साय ने जगदलपुर में भूमिगत बिजली लाइन की योजना को मंजूरी दी। इससे दशहरा के दौरान रथ यात्रा सुचारु रूप से चलेगी।

8. करैत के काटने से 11 माह की बच्ची ने 97 घंटे बाद जिंदगी की जंग जीती

जगदलपुर में करैत सांप के डसने से गंभीर रूप से घायल बच्ची को 97 घंटे वेंटिलेटर पर रखने के बाद जीवनदान मिल गया।

9. खैरागढ़ में गोद ग्राम सोनपुरी में विकास कार्यों का निरीक्षण

राज्यपाल ने गोद लिए ग्राम सोनपुरी में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

10. छोटे भाई की हत्या, बड़े भाई की गिरफ्तारी

सक्ति में बड़े भाई ने प्रधानमंत्री आवास की किश्त को लेकर छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

11. कोरबा में बोलेरो से कुचलकर युवक की हत्या, तीन दोषियों को उम्रकैद

कोरबा में बेरहमी से युवक को बोलेरो से कुचलने के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

12. अंबिकापुर में सूने मकान से 20 लाख की चोरी

कोणार्क रेजिडेंस कॉलोनी में चोरों ने दीवार फांदकर घर में घुसकर 20 लाख रुपए के जेवर उड़ा लिए। घटना सीसीटीवी में कैद।

13. मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान खरीदी पर बड़ा फैसला

रायपुर में हुई बैठक में धान के त्वरित निराकरण और किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर दिया गया।

14. शीघ्रलेखन-मुद्रलेखन परीक्षा की तिथियां घोषित

राज्य में 29 जून और 5 जुलाई को कंप्यूटर आधारित शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा होगी। पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

15. मैनपाट में सड़क हादसा, मामा-भांजे की मौत

अंबिकापुर के मैनपाट में ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई।

16. एक ही कमरे में दो लोगों की मौत, जहरीली गैस की आशंका

अंबिकापुर के कमलेश्वरपुर गांव में अचानक दो लोगों की मौत हो गई। शरीर में दर्द की शिकायत के बाद मौत हुई, गैस लीक की आशंका।

17. पहाड़ी कोरवा जनजाति के विकास की नई पहल

पीएम जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा जनजातियों को रोजगार और आजीविका के नए साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

18. रायगढ़ में बारिश से जनजीवन प्रभावित

रायगढ़ में बीते 24 घंटे से जारी मूसलधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, प्रशासन अलर्ट पर।

19. कोरबा में ट्रक-बाइक की टक्कर, दो की मौत

कोरबा जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत।

20. दुर्ग में नशीली दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी गई

दुर्ग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया, दो तस्कर गिरफ्तार।

21. बिलासपुर में युवक ने की आत्महत्या

बिलासपुर में घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी।

22. कोरबा में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

कोरबा में अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

23. बेमेतरा में कृषि मेला आयोजित

बेमेतरा में आयोजित कृषि मेले में किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

24. बालोद में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्ती

बालोद जिले में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कई वाहनों को जब्त किया।

25. जशपुर में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

जशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने स्वस्थ तीन बच्चों को जन्म दिया, अस्पताल में खुशी का माहौल।

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन