chhatarpur news 13 january : कुत्ते ने ऐसे बचाई उल्लू की जान…!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
chhatarpur news 13 january

chhatarpur news 13 january : मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का रिवाज परिंदों की मौत का सबब बन गया है..?

chhatarpur news 13 january : छतरपुर; मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का रिवाज अब खुशियों के बजाय परिंदों की मौत का सबब बनता जा रहा है। पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल होने वाला नायलॉन और चाइनीज मांझा हर साल सैकड़ों बेजुबान पक्षियों की जान ले रहा है। आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें भले ही उत्सव का आनंद बढ़ाती हों, लेकिन उनके पीछे छुपा यह खतरा अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है।

chhatarpur news 13 january : इसी कड़ी में छतरपुर जिले के सटई स्थित MPEB कॉलोनी में एक दर्दनाक लेकिन राहत भरी घटना सामने आई। यहां एक दुर्लभ और विशाल उल्लू लगभग 50 फीट ऊंचे पेड़ पर पतंग के मांझे में फंस गया। मांझा उसके पंखों और शरीर में उलझा हुआ था, जिससे वह लंबे समय तक तड़पता रहा।

chhatarpur news 13 january : घटना का पता तब चला जब कॉलोनी में घूम रहे एक कुत्ते ने पेड़ की ओर देखकर लगातार भौंकना शुरू किया। कुत्ते के व्यवहार से सतर्क हुए लोगों ने ऊपर देखा तो उल्लू की हालत समझ में आई। तुरंत वन विभाग और MPEB को सूचना दी गई।

chhatarpur news 13 january : सूचना मिलते ही वन विभाग, MPEB और स्थानीय रेस्क्यू टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद उल्लू को सुरक्षित नीचे उतारा गया और प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई गई।

chhatarpur news 13 january : यह घटना एक बार फिर चेतावनी है कि अगर पतंगबाजी के दौरान खतरनाक मांझे का इस्तेमाल नहीं रोका गया, तो मकर संक्रांति का यह रिवाज हर साल परिंदों के लिए जानलेवा बनता रहेगा।

ये भी जानिए : भोपाल में स्लॉटर हाउस नगर निगम का, जवाब पुलिस से मांगा, गौ राजनीति का नया मॉडल..वाह !

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में