Chattisgarh News : कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई।
रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर
Chattisgarh News : एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो पुलिस अधिकारियों को किया निलंबितकोरिया। बचरापोड़ी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई 24 फरवरी को की गई। वहीं सहायक उप निरीक्षक गुरु प्रसाद यादव को उनके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 7 और 12 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एसीबी अम्बिकापुर ने दोनों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, बैकुंठपुर की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बैकुंठपुर भेज दिया गया। थाना एसीबी अम्बिकापुर में अपराध क्रमांक 0/2026 दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Chattisgarh News : एक हफ्ते में रिपोर्ट पेश करो
पुलिस अधीक्षक कोरिया ने दोनों अधिकारियों—उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ और सहायक उप निरीक्षक गुरु प्रसाद यादव को गिरफ्तारी दिनांक 24 फरवरी 2026 से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय रक्षित केंद्र बैकुंठपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रकरण की प्राथमिक जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) को 7 दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read More : Road Accident: पेंड्रा में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 50 ग्रामीण घायल

