CGMSC Construction : चिरमिरी में निर्माण कार्य बना लोगों की परेशानी का कारण
CGMSC Construction : छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला चिरमिरी में जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के सामने चल रहा निर्माण कार्य गंभीर लापरवाही का उदाहरण बन गया है।CGMSC के इंजीनियर और ठेकेदार द्वारा भवन निर्माण के लिए दो महीने पहले खोदे गए गड्ढों को अब तक खुला छोड़ दिया गया है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।

CGMSC Construction : दो महीने से खुले गड्ढे, मरीजों और दुकानदारों की बढ़ी मुश्किलें
स्थानीय लोगों के अनुसार, इन गड्ढों के कारण अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, मेडिकल स्टोर, भोजनालय और आसपास की दुकानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गड्ढों से उड़ने वाली धूल-मिट्टी के कारण वातावरण भी खराब हो रहा है, जिससे मरीजों की सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
CGMSC Construction : लापरवाही से दुर्घटना का खतरा बढ़ा
लोगों का कहना है कि खुले गड्ढे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार इस गंभीर स्थिति को नजरअंदाज कर रहे हैं।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अधिकारी और ठेकेदार अपनी जिम्मेदारी से बेपरवाह हैं, जबकि आम जनता परेशान हो रही है।
CGMSC Construction : अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया
इस मामले पर जिला चिकित्सालय के सर्जन डॉ. राजेंद्र राय ने भी स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सामने चल रहे इस निर्माण कार्य की वजह से मरीजों और अस्पताल स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
read more : Kidnapping Attempt : पद्मश्री फूलबासन बाई को किडनैप करने की कोशिश, राजनांदगांव में सनसनी

