CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

CG: 1. मौसम अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। मैनपाट में ओले गिरे और सड़कों पर बर्फ जैसी परत दिखी। रायपुर में बादल छाए हैं और तापमान 4–5 डिग्री तक गिर गया।

2. चैत्र नवरात्रि की तैयारी

कल से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा और 5 शक्तिपीठों में विशेष आरती की व्यवस्था की गई है।

CG: 3. रायपुर में 3 सफाईकर्मियों की मौत

रायपुर में सीवरेज टैंक साफ करते समय 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई। परिजनों ने बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराने का आरोप लगाया, अस्पताल में हंगामा भी हुआ।

4. पुलिस पर बदसलूकी का आरोप

एक TI पर सिख युवक की दाढ़ी खींचकर मारपीट करने का आरोप लगा है। मामला बाइक जब्ती के बाद जानकारी लेने पहुंचे व्यक्ति से जुड़ा है।

5. कमर्शियल गैस पर कोटा सिस्टम

राज्य में कमर्शियल LPG पर कोटा सिस्टम लागू किया गया है। घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 200 से ज्यादा छापों में 1000+ सिलेंडर जब्त किए गए।

CG: 6. मैनपाट में ओलावृष्टि

मैनपाट और सरगुजा क्षेत्र में अगले 3 दिन तक बारिश और ओले गिरने का अनुमान है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका है।

7. रायगढ़ में शराब दुकान का विरोध

रायगढ़ में लोगों ने शराब दुकान हटाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे इलाके में परेशानी बढ़ रही है।

8. नक्सलियों का नया टारगेट

बस्तर में नक्सली अब पढ़े-लिखे युवाओं को निशाना बना रहे हैं। लोग सुरक्षा के लिए रात में थाने या कैंप के पास रह रहे हैं।

CG: 9. वन्यजीव तस्करी का खुलासा

दंतेवाड़ा में 6 शिकारी बाघ और तेंदुए की खाल के साथ पकड़े गए। ये लोग खाल बेचने की तैयारी में थे।

10. नसबंदी कांड पर फैसला

बिलासपुर नसबंदी कांड में 11 साल बाद फैसला आया। एक डॉक्टर को 2 साल की सजा हुई, जबकि 5 आरोपी सबूत के अभाव में बरी हो गए।

read also: Bhopal: केन्द्रीय उड्डयन मंत्री व सीएम डॉ. यादव ने रीवा-रायपुर फ्लाइट शुरू की, सीएम बोले- डबल इंजन से विकास हुआ तेज

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन