CG: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते की जाति जांच पर विवाद तेज, आदिवासी समाज का कलेक्टर कार्यालय में छह घंटे धरना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते की जाति जांच पर विवाद तेज, आदिवासी समाज का कलेक्टर कार्यालय में छह घंटे धरना

Reporter: Sunil Kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain

बलरामपुर जिले में प्रतापपुर की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र की जांच को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद छानबीन समिति ने 27 नवंबर को सभी संबंधित पक्षों को जांच के लिए बुलाया था। शिकायतकर्ता, सत्यापन पक्ष तथा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि समय पर समिति के सामने पहुंचे। बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भी मौजूद थे।

सुनवाई टली, आदिवासी समाज में नाराजगी बढ़ी

बैठक के दौरान विधायक शकुंतला पोर्ते स्वयं उपस्थित नहीं हुईं, उनके अधिवक्ता ही समिति के सामने पेश हुए। समिति ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए सुनवाई 11 दिसंबर तक आगे बढ़ा दी। इसी निर्णय से आदिवासी समाज भड़क गया और सभी प्रतिनिधि सीधे बलरामपुर कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।

करीब छह घंटे तक अधिकारी धरना खत्म करवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन समाज अपनी मांग पर अड़ा रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन यह लिखित रूप में आश्वासन नहीं देगा कि 11 दिसंबर को ही जांच की अंतिम सुनवाई होगी, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा।

प्रशासन का लिखित आश्वासन, तब खत्म हुआ धरना

आखिरकार देर रात जिला प्रशासन और जांच समिति ने लिखित में भरोसा दिया कि 11 दिसंबर को विधि अनुसार पूरी सुनवाई की जाएगी और जांच लगातार जारी रहेगी। आश्वासन मिलने के बाद ही आदिवासी समाज ने अपना धरना समाप्त किया।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जाति निर्धारण पिता और दादा की पहचान के आधार पर होता है, पति के आधार पर नहीं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 11 दिसंबर को कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और भी कड़ा किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: अंतागढ़: पानी और शौचालय की सुविधा बिना 128 छात्र-छात्राएं जंगल जाने को मजबूर

11 दिसंबर पर टिकी सभी की निगाहें

अब पूरा मामला 11 दिसंबर की सुनवाई पर निर्भर करता है। जिला प्रशासन, छानबीन समिति और विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते-तीनों पक्षों का अगला कदम क्या होगा, यह तारीख तय करेगी कि यह जाति विवाद किस दिशा में आगे बढ़ेगा।

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन