
Prayagraj प्रयागराज माघ मेला: महाशिवरात्रि पर संगम में आस्था का सैलाब, अंतिम स्नान पर उमड़े करोड़ों श्रद्धालु
रिपोर्टर: नफीस अहमद Prayagraj : तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे 44 दिवसीय माघ मेले का आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य समापन हो रहा है। त्रिवेणी संगम के तट पर आज आस्था, विश्वास और भक्ति का वो अद्भुत नजारा दिख रहा है, जिसकी प्रतीक्षा हर श्रद्धालु को रहती है।











