
प्रयागराज महाकुंभ में गंगा और यमुना नदी का पानी स्नान के लायक नहीं: CPCB रिपोर्ट
प्रयागराज महाकुंभ में गंगा और यमुना नदियों के संगम में स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु जुटे हैं। अब तक 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु इन नदियों में डुबकी लगा चुके हैं। लेकिन इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की एक नई रिपोर्ट ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है।











