
Agra: जूता फैक्टरी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप | Agra Fire News
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कृपा मैन्युफैक्चरर्स जूता फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी पहली मंजिल धुएं और लपटों से घिर गई, जिससे फैक्टरी और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।











