
पूर्वांचल में बाढ़ ने रक्षाबंधन की रौनक फीकी की, नाव से पहुंचे भाई-बहन
BY: Yoganand Shrivastava पूरे देश में जहाँ रक्षाबंधन का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले इस बार बाढ़ की मार झेल रहे हैं। गंगा और उसकी सहायक नदियों में बढ़े जलस्तर ने त्योहार की खुशियों पर पानी फेर दिया











