
कुणाल कामरा के गाने पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, कहा- उन्होंने जनता की भावनाओं को व्यक्त किया
मुम्बई ब्यूरो: महाराष्ट्र में इस समय एकनाथ शिंदे को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा के गाने पर विवाद छिड़ा हुआ है। शिंदे गुट ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की। इस पूरे मामले पर अब शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।











