
Gwalior जल संरक्षण की ओर ग्वालियर के कदम: KRG कॉलेज और ‘दीप नीर’ के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता
Gwalior ग्वालियर स्थित प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की है। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई और श्री साईं एंटरप्राइजेज ‘दीप नीर’ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए











