
बेलगावी: अवैध कब्जे और आपराधिक मामले के चलते मठ को किया गया ध्वस्त
BY: Yoganand Shrivastva बेलगावी, कर्नाटक – बेलगावी जिले के रायबग क्षेत्र स्थित मेखली गांव में गुरुवार को प्रशासन ने एक मठ को बुलडोज़र चलाकर ढहा दिया। यह कार्रवाई स्थानीय तहसीलदार के आदेश पर की गई। आरोप था कि मठ को सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खड़ा किया गया था।










