
Manipur में भूकंप के तेज झटके: सदन में चर्चा के दौरान कांपी धरती, 5 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा बजट सत्र
Manipur : मणिपुर में मंगलवार को आए भूकंप के झटकों ने राज्य की सत्ता के गलियारे तक को हिला कर रख दिया। दोपहर करीब 12:08 बजे आए इस भूकंप के कारण मणिपुर विधानसभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही को सुरक्षा के मद्देनजर 5 मिनट के लिए रोकना पड़ा।











