Cabinet Decisions : सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न, नशा विरोधी टास्क फोर्स से लेकर क्लाउड फर्स्ट नीति तक कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cabinet Decisions

रिपोर्ट- प्रवींस मनहर

Cabinet Decisions : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हो गई। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट के अहम फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, आईटी नीति, शहरी विकास और विमानन प्रशिक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Cabinet Decisions : नशा तस्करी पर सख्त प्रहार

प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में प्रावधानित 100 नवीन पदों को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत प्रदेश के 10 जिलों में जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

Cabinet Decisions : एसओजी के लिए 44 नए पद स्वीकृत

मंत्रिपरिषद ने पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा के अंतर्गत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के गठन हेतु 44 नए पदों को मंजूरी दी है। एसओजी का उद्देश्य किसी भी बड़ी या अचानक घटित घटना, आतंकी हमले या गंभीर सुरक्षा खतरे की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करना होगा।

Cabinet Decisions : छत्तीसगढ़ में पायलट प्रशिक्षण की सुविधा

राज्य सरकार ने विभिन्न एयरपोर्ट और हवाई पट्टियों पर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (FTO) की स्थापना का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके लिए संचालन से जुड़े दिशा-निर्देशों को भी मंजूरी दे दी गई है, जिससे छत्तीसगढ़ में पायलट प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी।

Cabinet Decisions : 35 आवासीय कॉलोनियां नगर निकायों को सौंपी जाएंगी

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित और पूर्ण हो चुकी 35 आवासीय कॉलोनियों को संबंधित नगर निगम और नगर पालिकाओं को हस्तांतरित करने का फैसला लिया है।

Cabinet Decisions : नवा रायपुर में बनेगा बहुमंजिला शासकीय भवन

नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय विभागों और निगम-मंडलों के कार्यालयों के लिए वृहद बहुमंजिला भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई है। यहां विभिन्न विभागों को स्पेस आबंटित किया जाएगा, जिससे भूमि का बेहतर और पूर्ण उपयोग सुनिश्चित हो सके।

Cabinet Decisions : सिरपुर और अरपा क्षेत्र के विकास को गति

सिरपुर एवं अरपा क्षेत्र में सुनियोजित विकास कार्यों को तेजी देने के लिए मंत्रिपरिषद ने संबंधित क्षेत्र में शासकीय भूमि आबंटन का अधिकार जिला कलेक्टरों को प्रदान किया है।

Cabinet Decisions : छत्तीसगढ़ क्लाउड फर्स्ट नीति लागू

राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिपरिषद ने “छत्तीसगढ़ क्लाउड फर्स्ट नीति” को लागू करने की स्वीकृति दी है। यह प्रस्ताव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

Read More : कवासी लखमा की जमानत पर बोले गृह मंत्री विजय शर्मा

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई