मध्यप्रदेश में चला बुलडोजर, 100 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मोहन सरकार का बुलडोजर ग्वालियर में गरजा, जहां अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी में बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा है, मंदिर की जमीन पर प्लॉटिंग की जा रही थी, उक्त जमीन की कीमत 100 करोड़ है। कुछ दिन पहले कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ मिलकर इस जमीन का निरीक्षण भी किया था। रविवार सुबह निगम के दल के साथ आरआई, पटवारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया, इस दौरान कोई बवाल न हो इसके लिए प्रशासन ने स्थानीय पुलिस की भी मदद ली।

रामजानकी मंदिर की भूमि पर किया अतिक्रमण
बता दें कि तारागंज में माफी औकाफ के रामजानकी मंदिर की सौ करोड़ की बेशकीमती जमीन पर मनोहर लाल भल्ला ने बड़ी चालाकी से प्लॉटिंग काटना शुरू कर दी थी, इसके लिए उसने ग्राहकों से मोलभाव भी शुरू कर दिया था। जबकि यह जमीन मंदिर की है, उसे निजी जमीन बताकर बेचने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन समय रहते प्रशासन ने भल्ला के किए पर पानी फेर दिया और जमीन को कब्जामुक्त करा लिया।

आरआइए पटवारी की रिपोर्ट पर हुआ था प्रकरण दर्ज
इस कार्यवाही में पटवारी इकबाल खान एवं राजस्व निरीक्षक प्रदीप मेहकाली की रिपोर्ट पर नायब तहसीलार डा रमाशंकर सिंह ने विधिवत 248 एमपीएलआरसी में प्रकरण दर्ज करए आदेश पारित किया और मौके से अतिक्रमण हटा दिया है। इस अवसर पर एसडीएम लश्कर डॉ नरेंद्रबाबू यादव, तहसीलदार ग्वालियर शिवदत्त कटारे, नायब तहसीलदार लश्कर डा रमाशंकर सिंह, थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान, मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक प्रदीप महाकाली, राजस्व निरीक्षक रवि करैया, पटवारी इकबाल खान, संतोष शर्मा, रंधावा खत्री, प्रीति चौरसिया, धीरज बॉथम, रजनीश दोहरे, रॉकी गुर्जर, शशांक पचौरी, राकेश मिश्राए पंकज कोसल, अमर सिंह कुशवाह, अजीत अग्रवाल एवं भारी पुलिस बल व नगर निगम मदाखलत अमला उपस्थित रहा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में