Budni news: पुलिस का बड़ा खुलासा: ट्राइडेंट कंपनी के सोलर प्लांट से केबल चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Aashish Shrivastava

Budni news: बुदनी पुलिस ने ट्राइडेंट कंपनी के सोलर प्लांट में हुई केबल चोरी की बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की केबल, तांबे के तार, एक लाख पचास हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन और एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि 19 और 20 दिसंबर की दरम्यानी रात सोलर प्लांट को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम दिया गया था।पकड़े गए आरोपियों की पहचान साजिद खान, इसरार उर्फ भूरा, अबरार और तनवीर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने इछावर और विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में भी केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना साजिद खान है, जिसके खिलाफ पहले से करीब दस चोरी के मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से इस तरह की वारदातों में सक्रिय था। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।इस कार्रवाई में थाना बुदनी पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि इस खुलासे से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह पर बड़ा असर पड़ा है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

    Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

    CG: Top 10

    CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

    MP: Top 10

    MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

    Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

    Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

    MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

    MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

    Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

    Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

    Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

    Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

    GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

    अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

    RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

    RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन