रिपोर्ट- संजीव कुमार
Bokaro Road Accident : शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सुबह टहलने निकली थी, इसी दौरान नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Bokaro Road Accident : मृतका की हुई पहचान
मृतका की पहचान शिला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Bokaro Road Accident : मृतका के देवर राजेश कुमार ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से रोज सुबह टहलने के लिए निकलती थीं। रविवार सुबह हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भाभी की मौत की जानकारी मिली।
पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
ये भी जानिए : बोकारो के लुगू बुरु जंगल में आग का खतरा, 40 हाथियों का झुंड गांवों की ओर आ सकता है

