रिपोर्ट- संजीव कुमार
bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित जंगलों में महुआ चुनने के दौरान आग लगाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ असामाजिक तत्वों की लापरवाही से लगाई गई आग अब लुगू बुरु के घने जंगलों तक तेजी से फैल रही है।
इस आग के कारण जंगल में रह रहे लगभग 40 हाथियों का झुंड प्रभावित हो सकता है। वन विभाग के अनुसार यदि आग और धुएं के कारण हाथियों का झुंड विचलित होता है तो वे आसपास के गांवों और रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे जान-माल के भारी नुकसान की आशंका बढ़ सकती है।


bokaro : वन विभाग के संलग्न पदाधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि लुगू बुरु क्षेत्र हाथियों का प्राकृतिक आवास है। यदि जंगल की आग से हाथियों को खतरा महसूस हुआ तो वे अपनी सुरक्षा के लिए आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच सकते हैं।

bokaro : उन्होंने चेतावनी दी कि जंगल में आग लगाने या आग फैलाने में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
bokaro : वन विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जंगलों में आग लगाने जैसी गतिविधियों से दूर रहें और आसपास के गांवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

