BJP नेता नवनीत राणा को जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, हैदराबाद से भेजा गया अश्लील पत्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अमरावती। महाराष्ट्र की बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके कार्यालय पहुंचा, जिसमें बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पत्र में उन्हें जान से मारने और गैंगरेप की धमकी दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह पत्र हैदराबाद के जावेद नामक व्यक्ति द्वारा भेजा गया है। पत्र में नवनीत राणा के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

घटना के सामने आते ही, नवनीत राणा के निजी सचिव मंगेश कोकाटे ने राजापेठ थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद अमरावती क्राइम ब्रांच की टीम उनके निवास पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी जावेद की तलाश में जुट गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी के पीछे का उद्देश्य क्या है। यह पहली बार नहीं है जब नवनीत राणा को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकी भरे संदेश और पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

गौरतलब है कि नवनीत राणा 2019 में अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सांसद चुनी गई थीं। बाद में 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत बसवंत वानखड़े से हार गईं। पुलिस ने इस ताजा धमकी के मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें MP: MP में बादल

देशभर में Coal Workers Strike: चार लेबर कोड के विरोध में खदानों में कामकाज ठप

एसईसीएल बैकुंठपुर समेत देशभर के कोयला उद्योग में मजदूरों का आक्रोश अब

दुर्ग के रॉयल एकेडमी स्कूल में Expired Food Controversy

Expired Food Controversy: दुर्ग जिले के ग्राम Pauwara में संचालित रॉयल एकेडमी

कोरबा में Illegal Mining पर कार्रवाई: 9 वाहन और 700 घन मीटर रेत जप्त

Illegal Mining: कोरबा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज

मुंगेली में Nursing Home Act Violation पर बड़ी कार्रवाई: गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सील

Nursing Home Act Violation: मुंगेली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन

Sirmaur: निजी बस की मनमानी से बांदल अलग-थलग, एचआरटीसी बहाली की उठी मांग

Edit by: Priyanshi Soni Sirmaur: सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र स्थित बांदल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: रायगढ़ कार्बन प्लांट हादसा:

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें MP: MP में बादल

Horoscope: 12-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल.. Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'