Mohit Jain
बिहार चुनाव 2025 का पहले फेज में वोटिंग का आगाज
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। पहले फेज में पटना, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत कुल 14 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में 14 मंत्रियों की किस्मत भी चुनावी महासंग्राम में दांव पर है।

तकनीकी और सुरक्षा इंतजाम
चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए बूथ पर शत प्रतिशत वेबकास्टिंग, नई मतदाता सूचना पर्ची (वीआईएस) और ईवीएम नेट ऐप के माध्यम से मतदान रिपोर्टिंग जैसी तकनीकी सुविधाओं को लागू किया है। इसके अलावा 121 सामान्य, 18 पुलिस और 33 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई है।
मतदाता और निर्वाचन क्षेत्रों का विवरण
निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार दीघा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 4,57,657 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि बरबीघा में सबसे कम 2,31,998 मतदाता हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे छोटा (16.239 वर्ग किलोमीटर) और सूर्यगढ़ा सबसे बड़ा (62.247 वर्ग किलोमीटर) है। पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में मतदान हो रहा है।





