महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेकलीन की फिल्म ‘फतेह’ पर दी शुभकामनाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई: हाल ही में ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को उनकी आगामी फिल्म फतेह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए एक और पत्र लिखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस भावुक पत्र में सुकेश ने जैकलीन को लेडी लव और बोटा बोम्मा कहकर संबोधित किया और लिखा, बेबी गर्ल, 2025 हमारा साल है। यह वह साल होगा जिसमें मैं अपने प्यार को दुनिया के सामने साबित करूंगा। दुनिया क्या सोचती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मायने सिर्फ यह रखता है कि आप क्या महसूस करती हैं। मैं वादा करता हूं कि इस साल आपको हम पर और हमारे प्यार पर गर्व होगा। सुकेश ने आगे लिखा, दुनिया को यह साबित करना है कि तथाकथित अपराध की कोई भी कहानी सच नहीं थी। सच केवल हमारा एक-दूसरे के प्रति प्यार और जुनून था। उन्होंने जैकलीन के देसी लुक की भी तारीफ करते हुए कहा, आपके प्रमोशन के दौरान देसी अंदाज ने मुझे सरप्राइज किया। इस साल कई और सरप्राइज का इंतजार है। पत्र के अंत में सुकेश ने लिखा, यह साल एक नई शुरुआत का साल होगा। हमारी प्रेम कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगी। मुझ पर विश्वास करो, बेबी, मैं आपको गर्व महसूस कराने का वादा करता हूं। गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल में है। हालांकि हाल ही में उसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने नौ साल पुराने एक मामले में जमानत दी थी, लेकिन उसके खिलाफ कई अन्य मामलों में अभी भी सुनवाई जारी है। जैकलीन ने इस पूरे मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी आगामी फिल्म फतेह को लेकर फैंस में उत्साह है, लेकिन सुकेश के लगातार सामने आने वाले पत्र उनके लिए अनचाही चर्चा का कारण बन रहे हैं।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में