महादेव सट्टा एप्प मामले में एक और गिरफ्तारी, ईडी ने कुर्क की 388 करोड़ की संपत्ति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big action by ED in Mahadev Satta case, property worth Rs 387 crores confiscated; Mauritius company also included

महादेव सट्टा एप्प छत्तीसगढ़ में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। कई बड़े नामों का अबतक खुलासा हो चुका है, साथ ही गिरफ्तारियों का सिलसिला भी जारी है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। शनिवार को ईडी ने शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया । सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी गौरव को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर ईडी को सौंप दिया । ईडी ने शेयर ब्रोकर को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक गौरव केडिया महादेव सट्टा एप मामले में जेल में बंद नितिन टिबरेवाल समेत आनलाइन बैंटिग एप से जुड़े लोगों के लिए शेयर खरीदता बेचता था। साथ ही सट्टे आने वाली ब्लैक मनी को शेयर ट्रेड़िग कर वाइट मनी बदलने काम करता था। केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत महादेव सट्टा मामले में 387.99 करोड़ रूपए की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने पांच दिसंबर को यह संपत्ति कुर्क की थी। अटैच की गई संपत्ति में मॉरीशस की कंपनी तानो इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज फंड की चल संपत्ति भी शामिल हैं। इसे एफपीआई और एफडीआई के माध्यम से हरि शंकर टिबरेवाल में निवेश किया गया था।

संपत्तियां होंगी कुर्क

ईडी ने छत्तीसगढ़, मुंबई और मध्यप्रदेश में स्थित अचल संपत्ति को भी अटैच किया। एजेंसी के मुताबिक यह सभी संपत्तियां कई सट्टेबाज़ी एप्प और वेबसाइट के प्रमोटरों, पैनल ऑपरेटरों और सहयोगियों की है।

ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के लिए बनाया गया है एप्प

ईडी का जांच में अबतक पता चला है कि, महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप्प एक सिडिंकेट के तौर पर काम करता है। इसमें व्यक्ति अपना पंजीकरण करता है। इसके बाद उसका यूज़र आईडी बनता है। एप्प के पास बैनामी बैंक खाता का एक जटिल नेटवर्क है। इसके माध्यम से वह मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम देता है। जांच में यह भी पता चला है कि यह एप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टेबाजी को बढ़ावा देता है।

11 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

महादेव सट्टा मामले में ईडी ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में चार अभियोजन शिकायतें भी दाखिल की हैं। इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने 142.86 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव सट्टा मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ छापा मारा था। इस दौरान 5.39 करोड़ रुपये की नकदी और 15.59 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस मिला था। ईडी कई दिग्गज लोगों और फिल्म जगत की हस्तियों से भी पूछताछ कर चुकी है। इन हस्तियों से पूछताछ सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़े होने की वजह से की गई। एप्प के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किए गए हैं।

 

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के