,

भोपाल: तीन पुलिसकर्मियों ने फर्जी मेडिकल बिल लगाकर ठगे 15 लाख, FIR के बाद फरार

BY: Yoganand Shrivastva

मध्य प्रदेश: पुलिस मुख्यालय (PHQ) की मेडिकल शाखा में 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तीन पुलिसकर्मियों ने अपने ही विभाग के कर्मचारियों के नाम पर फर्जी मेडिकल बिल लगाकर सरकारी धन अपने खातों में ट्रांसफर करा लिया। मामला सामने आने के बाद तीनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों में एएसआई हर्ष वानखेड़े, सूबेदार नीरज कुमार और हेड कांस्टेबल राजपाल ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा

जांच में पता चला कि तीनों ने 2023 से लेकर जुलाई 2025 तक पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI) के 25 कर्मचारियों के नाम पर मेडिकल बिल पास करवाए। बिलों की राशि पहले संबंधित कर्मचारियों के खातों में भेजी जाती थी। इसके बाद आरोपी नीरज कुमार उन कर्मचारियों को फोन कर कहता था कि यह रकम गलती से उनके खाते में चली गई है और उसे मेडिकल शाखा को वापस करनी है। इस झांसे में आकर कर्मचारी वह राशि आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर देते थे।

धीरे-धीरे कई कर्मचारियों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने फरवरी 2025 में सीनियर अफसरों से शिकायत की। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर मंगलवार को डीएसपी ओपी मिश्रा ने रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर बुधवार को जहांगीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

पहले भी कर चुके हैं ठगी

तीनों आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी फरवरी 2025 में एक मामला दर्ज हो चुका है। उस वक्त पुलिस मुख्यालय की गोपनीय जांच में खुलासा हुआ था कि उन्होंने लेखा शाखा में पदस्थ रहते हुए फर्जी मेडिकल बिल बनाकर अपने और परिजनों के नाम पर 76 लाख रुपए हड़प लिए थे। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद उन्हें निलंबित कर जेल भेजा गया था। अब दोबारा सामने आए इस नए मामले के बाद, तीनों के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। फिलहाल, तीनों पुलिसकर्मी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…