Bhopal News 21 Feb : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न, 2026-27 की गाइडलाइन दरों पर समीक्षा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal News 21 Feb

Bhopal News 21 Feb : भोपाल, जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक शनिवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला मूल्यांकन समिति के सदस्य विधायक दक्षिण-पश्चिम भोपाल भगवानदास सबनानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद राजपूत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Bhopal News 21 Feb : 2026-27 की प्रस्तावित गाइडलाइन दरों पर हुई चर्चा

Bhopal News 21 Feb : बैठक में वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित गाइडलाइन दरों पर चर्चा करते हुए संपदा पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। ग्राम एवं नगर निवेश द्वारा स्वीकृत अभिन्यास, औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति, नव विकसित क्षेत्रों तथा सघन व्यावसायिक क्षेत्रों की समीक्षा कर बाजार मूल्य निर्धारण के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।

file photo

Bhopal News 21 Feb : जिले में अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों का पंजीयन उप पंजीयक कार्यालयों में किया जाता है। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल शहर में चार उप पंजीयक कार्यालयों के माध्यम से पंजीयन कार्य संचालित किया जा रहा है। पंजीयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सरल बनाने के लिए सम्पदा 2.0 का नया इलेक्ट्रॉनिक संस्करण प्रभावी किया गया है।

सम्पदा 2.0 प्रणाली के अंतर्गत पंजीयन से पूर्व संपत्तियों का चयन वास्तविक स्थल निरीक्षण तथा जियो-टैगिंग (अक्षांश-देशांतर आधारित फोटो) के माध्यम से किया जाता है, जिससे संपत्ति का सत्यापन अधिक सटीक एवं पारदर्शी बन सके।

Bhopal News 21 Feb : कुल 621 लोकेशनों में दर वृद्धि परिलक्षित हुई है

Bhopal News 21 Feb : वर्ष 2025-26 के पंजीयन डेटा के विश्लेषण में उच्च मूल्य के दस्तावेजों के कारण 1307 लोकेशन की दरों में वृद्धि के सुझाव प्राप्त हुए थे। समीक्षा के दौरान एक ही वार्ड की आसपास की कॉलोनियों में दरों के अत्यधिक अंतर को देखते हुए 203 लोकेशन, पंजीयन अधिकारियों के सर्वे के आधार पर 91 लोकेशन तथा नवीन विकास (चेंज डिटेक्शन) के कारण 37 लोकेशन में दर वृद्धि प्रस्तावित की गई।

Bhopal News 21 Feb : इसी प्रकार टी एंड सीपी से अभिन्यास स्वीकृति एवं आमजन सुविधा के कारण 38 लोकेशन, नए राष्ट्रीय राजमार्ग/बायपास/रिंग रोड के प्रभाव से 18 लोकेशन तथा नए औद्योगिक एवं विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना के कारण 3 लोकेशन प्रभावित पाई गईं। इस प्रकार जिले की कुल 621 लोकेशनों में दर वृद्धि परिलक्षित हुई है।

Bhopal News 21 Feb : प्रारंभिक प्रस्ताव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं जिला मूल्यांकन समिति ने उप पंजीयकों को निर्देश दिए कि सम्पदा 2.0 पोर्टल में त्रुटिरहित प्रविष्टियाँ सुनिश्चित करें तथा नियमानुसार व्यवहारिक प्रारूप तैयार करें। आम नागरिकों से भी प्रारंभिक प्रस्तावों पर सुझाव सम्पदा 2.0 पोर्टल (https://sampada.mpigr.gov.in) के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे।

ये भी जानिए : साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 20 गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करते थे वसूली

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका