,

होली के रंग बने काल: भोपाल में पिकअप ने युवक को 200 मीटर घसीटा, फिर कुचलकर मारा!

होली के रंग बने काल: भोपाल में पिकअप ने युवक को 200 मीटर घसीटा, फिर कुचलकर मारा! bhopal news

भोपाल: राजधानी भोपाल में होली का उत्साह उस समय मातम में बदल गया, जब रंग डालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वाहन के चालक ने गुस्से में युवक को 200 मीटर तक घसीटा और फिर उसे कुचल दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

होली के रंग बने काल: भोपाल में पिकअप ने युवक को 200 मीटर घसीटा, फिर कुचलकर मारा!

क्या है पूरा मामला?
यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में रुचि रेस्टोरेंट के पास हुई। 27 वर्षीय शैलेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ सड़क पर होली खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक लोडिंग पिकअप वाहन पर युवकों ने रंग फेंक दिया। इससे नाराज चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और गाड़ी आगे बढ़ा दी। विवाद बढ़ने पर शैलेंद्र वाहन के आगे के पहिए के नीचे आ गया। वह करीब 200 मीटर तक घिसटता रहा। इसके बाद चालक ने गाड़ी रिवर्स कर उसे कुचल दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम
स्थानीय लोगों ने शैलेंद्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। शैलेंद्र सुभाष कॉलोनी, अशोका गार्डन में रहता था और एक फर्नीचर शोरूम में नौकरी करता था। उसकी सगाई हाल ही में हुई थी और 5 मई को उसकी शादी होने वाली थी। इस हादसे से परिवार में शादी की तैयारियों के बीच मातम छा गया है।

पुलिस की कार्रवाई
अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अगर फुटेज में जानबूझकर कुचलने की बात सामने आई, तो हिट एंड रन का केस दर्ज होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार में शोक की लहर
शैलेंद्र की मौत से उसके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है। होली का त्योहार उनके लिए दुखद याद बनकर रह गया। पुलिस चालक को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना ने शहर में सुरक्षा और सड़क पर होली खेलने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सऊदी प्रो लीग 2024: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का गोल, 10-खिलाड़ियों के साथ अल नास्र ने अल खोलूद को 3-1 से हराया

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…