भोपाल: राजधानी में अफसरी रसूख का खुला खेल, फर्जी केस बना कर पत्रकार को जेल भेजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal: Dharna against the arrest of journalist: Police arrested journalist Kuldeep Singoria

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तक पहुंची शिकायत, कटारा हिल्स थाने के खिलाफ होगी जांच ?

BY:Vijay Nandan

भोपाल: प्रदेश की राजधानी में एक पत्रकार की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह कोशिश इस हद तक बढ़ गई कि पत्रकार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर उसे रातोंरात जेल भेज दिया गया। अब इस पत्रकार के खिलाफ भोपाल का पूरा मीडिया एकजुट हो गया है। कहा जाता है कि इस पत्रकार की तीखी खबरों से डरकर उसकी आवाज को कानून के डर से दबाने की कोशिश की जा रही है।

स्थान: काटारा थाना, पत्रकारों के साथ बीजेपी मीडिया प्रभारी धरने पर बैठे

बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल पत्रकारों के साथ धरने में शामिल हुए

भोपाल में वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप सिंह सिंगोरिया के खिलाफ 24 मार्च की रात झूठे मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के विरोध में कई पत्रकार कटारा हिल्स थाने में धरने पर बैठ गए हैं। पत्रकारों की मांग है कि सिंगोरिया के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले की जानकारी मिलने पर प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ थाने पहुंचे। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, पुलिस ने सिंगोरिया को जेल भेज दिया है, और वे अब इस मामले को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील कर रहे हैं। यह मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक भी पहुंच चुका है।

पत्रकारों का आरोप: बिना सबूत के गिरफ्तारी

धरने पर बैठे पत्रकारों का कहना है कि कुलदीप सिंगोरिया को सोमवार की आधी रात गिरफ्तार किया गया। जिस गाड़ी से आरोपित हादसा हुआ, वह कुलदीप की नहीं थी और वह उस समय घटनास्थल पर मौजूद भी नहीं थे। पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार करते समय उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया और न तो परिवार को सूचित किया और न ही दोस्तों को।

Bhopal: Dharna against the arrest of journalist: Police arrested journalist Kuldeep Singoria

फर्जी मुकदमा और गिरफ्तारी का तरीका

असल में, फरियादी शेख अकील ने कटारा हिल्स थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि 20 मार्च को वह अपनी गाड़ी से एम्स अस्पताल से बागसेवनिया जा रहा था, और उसका दोस्त फैजान एक्टिवा पर सवार था। इसी दौरान, एक सफेद बोलेरो ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी और वहां से 5-6 लोग उतरे, जिन्होंने शेख अकील को गालियाँ दीं, मारपीट की और 50 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद, उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे। शेख अकील किसी तरह वहां से भाग निकला और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, एफआईआर में कुलदीप सिंगोरिया का नाम नहीं था, बल्कि कुलदीप सिसौदिया और उसके साथी का नाम था। कुलदीप सिंगोरिया अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं, और हाल ही में उन्होंने नर्मदापुरम जिले में खाद के लिए परेशान हो रहे किसानों की खबर प्रकाशित की थी। इस खबर से कलेक्टर सोनिया मीणा नाराज हो गई थीं। इसके अलावा, उन्होंने हाल में सबकी खबर यूट्यूब चैनल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें प्रशासनिक हल्कों में हलचल मच गई थी। कुलदीप ने अधिकारियों की पदोन्नति और नियुक्तियों में हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया था।

MP Board 5th & 8th Result 2025: आज दोपहर 1 बजे जारी, यहाँ चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट

कटारा हिल्स थाना प्रभारी पर नए आरोप

भोपाल के कटारा हिल्स थाना प्रभारी पर एक और विवादित कार्रवाई का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक मोबाइल टावर कंपनी के समर्थन में सोसाइटी के निवासियों पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाने की कोशिश की थी। सोसाइटी के विरोध और मामले के कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद थाना प्रभारी टॉवर लगाने का समर्थन कर रहे थे। जब सोसाइटी ने विरोध तेज किया, तो ये मामला और भी विवादित हो गया।

ये भी पढ़िए: देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार कानून बनाने के लिए विशेष प्रयास करेगी- सुनील तटकरे

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में